संजय गांधी अस्पताल में आज आईनोक्स कंपनी द्वारा 20 लाखों की लागत से डक कूलर और 17 व्हीलचेयर का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला रहे जिन्होंने अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए कूलिंग की व्यवस्था और व्हीलचेयर उपलब्ध कराने पर आईनोक्स कंपनी का आभार व्यक्त किया।