ग्राम देवरी मुझगवां स्थित शासकीय खेल मैदान में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। सरपंच के संचालन में कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि कैमोर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौबे थे। ग्रामीणों, समाजसेवियों ने मिलकर खेल मैदान की परिधि में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।