शनिवार 5 बजे पवित्र नगरी अमरकंटक के समोसा व्यवसायी, वार्ड क्रमांक 12 मुख्य मार्ग निवासी नागेश्वर यादव के पुत्र सतीश यादव 20 वर्ष को शनिवार को मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होलीडे होम्स में कार्य के दौरान हरे रंग के दुर्लभ सर्प ने काट लिया। वृक्षों की कटाई-छंटाई का कार्य कर रहे थे, तभी एक हरा सर्प वृक्ष से गिरकर उनकी उंगली में काट गया।