तहसील अमरिया थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम बरादुनबा निवासी छोटे लाल (40) पुत्र ईश्वरी प्रसाद का शनिवार की सुबह निधन हो गया। वह दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से जूझ रहे थे। छोटे लाल वर्ष 2005 में ईएमई आर्मी में भर्ती हुए थे। उनकी पहली नियुक्ति गुजरात के जामनगर और गांधीनगर में हुई थी। इसके बाद उन्होंने विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दीं।