मंडला जिले के बम्हनी बंजर थाना अंतर्गत बम्हनी बंजर एवं अंजनिया मार्ग पर बुधवार को शाम 4:00 बजे एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक पुरुष एवं एक महिला घायल हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई। जानकारी लगते ही डायल 112 घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भेजा गया।