हजारीबाग सूचना भवन में सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम और योजनाओं की जागरूकता हेतु कार्यशाला हुई। अध्यक्षता जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा ने की। इसमें डायन प्रथा, बाल विवाह, भ्रूण हत्या व लिंग भेद रोकने पर चर्चा हुई। साथ ही कन्यादान, किशोरी समृद्धि, मातृ वंदना व विधवा पुनर्विवाह योजनाओं की जानकारी दी गई। फोस्टर केयर जैसी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया।