लाल सिंगी की राव बैडमिंटन अकैडमी में तीन दिवसीय अंडर-19 प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न हुई। लड़कों के एकल में कांगड़ा के कर्ण शर्मा और लड़कियों में भारती शर्मा हिमाचल चैंपियन बने। डबल्स में कर्ण-देवांश, गरिमा-प्रज्ञा व मिक्स डबल में देवांश-प्रज्ञा ने खिताब जीते। विजेताओं को संघ पदाधिकारियों ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।