कोंडागांव जिले के बड़ेडोंगर रोड में बुधवार को बड़ेडोंगर निवासी बुजुर्ग महिला रामबती कोर्राम पति स्व लच्छन कोर्राम घायल घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। जिसे बड़ेडोंगर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सलाम ने देखा और मानवता का परिचय देते हुए अपनी वाहन से बुजुर्ग महिला को तत्काल उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल में 1 बजे लाकर भर्ती किया है।