शुक्रवार की दोपहर गोड्डा नगर थाना के पीछे डॉ अशोक कुमार के आवास के समीप बाइक सवार उच्चकों ने एक महिला के गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़िता पुतुल देवी महर्षि मेंही नगर की रहने वाली है। घटना की जानकारी के बाद परिजनों के साथ नगर थाना पहुँची जहाँ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के द्वारा छानबीन पर तफ्तीश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।