ठाकुर रामसिंह इतिहास शोध संस्थान से जुड़े विद्यार्थी रजत भारती, लाखामण्डल, जिला कांगड़ा (हि.प्र.) ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय देते हुए हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की स्नातकोत्तर (एम.ए.) परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। उन्होंने इस परीक्षा में (गोल्ड मेडलिस्ट) प्रथम स्थान प्राप्त किया।