जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र के रमुवापुर गांव में सन्दिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर एक युवक का शव लटका मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक युवक अपनी ससुराल में गया था। जिसके बाद रात में पत्नी और ससुराल वालों से विवाद हुआ परिवार वालों ने पत्नी सहित ससुराल वालों पर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।