आज दिनांक 06 अक्टूबर 2025 के रात्रि में पुलिस अधीक्षक महोदय, भोजपुर द्वारा EVM/VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत अवलोकन किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बल के जवानों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।