विगत 13 अगस्त को रामपुर के दूर दराज दुर्गम क्षेत्र गानवी में आई प्राकृतिक आपदा के 10 दिन बाद भी यह क्षेत्र देश दुनिया से अलग- थलग है। इस बारे भाजपा पूर्व प्रत्याशी कॉल सिंह नेगी ने आज शनिवार करीब 4 बजे बजे प्रेस वार्ता में सरकार व प्रशासन से मांग की है कि वहां पर जल्द से जल्द कनेक्टिविटी बहाल की जाए। अन्यथा बागवानों का हजारों पेटी सेब बर्बाद हो जाएगा।