संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर चंदनिया गांव में जैविक खेती की नई पहल शुरू हुई है। अप्रवासी भारतीय अमिताभ सिंह के संरक्षण और निक्को ऑर्गेनिक के प्रयास से गांव में जापानी तकनीक से बड़े पैमाने पर जैविक खेती की जा रही है। शनिवार शाम 4 बजे इस परियोजना का निरीक्षण जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया।