बुक्सा समाज के आराध्य राजा जगत देव की प्रतिमा को खंडित करने के मामले में घटना का खुलासा करने के बजाय पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। घटना को करीब छह माह का समय बीत चुका है। रविवार को समय करीब 4:00 बजे बुक्सा जनजाति कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष स्वरूप सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया।