रोडवेज बस स्टैंड पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। लोगों की मदद से उसे राजकीय जिला चिकित्सालय लाया गया जहां मृत्यु घोषित कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ना देने का आरोप लगाया। पुलिस ने जान शुरू कर दी है।