मांडू प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को बड़गांव की मुखिया बुलबुल देवी के द्वारा उन्नत तकनीक को अपनाकर खेती करने के बारे में किसानों को बताया गया। बारूघुटू पंचायत की मुखिया सावित्री देवी के द्वारा किसानों को रासायनिक खाद के कम उपयोग एवं ऑर्गेनिक तरीके से खेती करने को कहा गया