जनपद में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थिति गंभीर हो गई है। बाढ़ से 60 गांवों में रह रहे 75 हजार लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार की दोपहर 12:00 भी निहोरा नगर माल्देपुर हैबतपुर में बाढ़ की त्रासदी देखी गई। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। सड़कें जलमग्न हो गई हैं। बाढ़ की स्थिति इतनी विकट है कि श्मशान घाट भी डूब गया है।