जिले में दो दिन अभियान चलाकर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहन चालकों के खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज कराया है। अधिकारियों ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। स्मार्ट सिटी में यातायात को सुचारू रखने और सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर यातायात पुलिस सतर्क है। पुलिस लगातार चालान काट रही है।