मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के लोचा चौड़ में मंगलवार की शाम करीब 6 बजे में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव बरामद किया गया। शव के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान भी पाया गया है। उसके एक कान से खून निकल रहा था। मृतक का पहचान लोचा गांव के अशेशर राम का 37 वर्षीय पुत्र नंद किशोर राम के रूप में हुई है।