ब्लॉक कार्यालय सभागार परिसर में रविवार की दोपहर करीब 12:30 बजे से राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोईया फ्रंट की बैठक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजू कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें रसोईया की मांगों पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। कहा गया कि उन लोगों की मुख्य मांगों में 12 महीने का मानदेय देना शामिल है। संगठन की एकजुटता का संकल्प लिया गया।