मुफस्सिल थाना क्षेत्र मे आज 21 अगस्त गुरुवार शाम करीब 6 बजे के KR स्कूल के समीप एक तेज़ रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक चालक सहित सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में संन सरैया निवासी विकास कुमार और रोहित कुमार घायल हुए हैं। इनमें विकास कुमार को गंभीर चोटें आई हैं।