हनुमाननगर समेत विभिन्न जगहों पर गुरुवार की सुबह करीब 5:32 बजे लोक पर्व कर्मा—धर्मा का समापन हुआ। इस दौरान झलहेरी के साथ भगवान कर्मा— धर्मा का विसर्जन किया गया। खास बात है कि विसर्जन पुरुष नहीं बल्कि बालिकाएं एवं महिलाएं करती हैं। इस क्रम में बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र एवं सुख—समृद्धि की कामना की।