रुड़की की भगवानपुर तहसील के मानकपुर आदमपुर गांव में देर रात लगातार हो रही बरसात के चलते राजपाल के मकान की अचानक छत गिर गई है। मकान में राजपाल और उनकी पत्नी केशव देवी सो रहे थे। जो छत के नीचे दब गए है। जिस कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद प्रशासन ने सहायता राशि के चेक वितरित किए है।