शिवपुरी कोलारस विधानसभा क्षेत्र के देहरदा गणेश गांव के 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह गुर्जर और जिला पंचायत सदस्य पति दंगल सिंह गुर्जर की मौजूदगी में सभी कार्यकर्ताओं ने टामकी में भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान लक्ष्मण सिंह गुर्जर ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहनाया।