बिसौली नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर शुक्रवार को 2 बजे करीब कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने कर्मचारियों से त्योहार पर साफ सफाई व पेयजल आपूर्ति दुरुस्त रखने पर जोर दिया। श्री अहमद ने सफाई नायकों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्र में कर्मचारियों से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराएं।