सिपाह इब्राहिमाबाद बाजार के पास शनिवार रात करीब 9 बजे एक दुर्घटना हुई। एक अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महताब आलम (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। महताब आलम मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।