एक पंचायत सचिव का शव पेड़ पर फंदे में लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शनिवार सुबह पुलिस ने सचिव के शव को जब्त कर आत्महत्या के कारणों की जाँच शुरू कर दी है। सचिव का शव एक पेड़ पर लटकते हालत में मिला है। घटना भालूमाड़ा के दारसागर ग्राम की बताया जा रही है। मृतक पंचायत सचिव का नाम राजेश सुमन है। वह मरवाही ब्लॉक के सेमरदर्री ग्राम में पदस्थ था।