रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बेलकी मसाई गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित महिला ने पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।