मधुबनी जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर गांव में शुक्रवार रात लगभग 11:30 बजे के आसपास चार से पांच की संख्या में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने एक युवक को मारपीट कर चोटिल कर दिया। घायल युवक का इलाज शनिवार सुबह 8:00 बजे से सदर अस्पताल मधुबनी में चल रहा है। घटना के बारे में घायल के पिता ने सदर अस्पताल मधुबनी परिसर में शनिवार सुबह 8:00 बजे जानकारी दिया है।