गोण्डा मे महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। मंदिरों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से मंदिरों पर अखंड रामायण पाठ कराया जा रहा है। मनकापुर कस्बा स्थित हनुमान मंदिर मे वाल्मीकि रामायण पाठ का शुभारंभ आरती व पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मंगलवार 11 बजे DM प्रियंका निरंजन ने बताया जिले मे सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।