राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गोंदपुर बनेहड़ा के 6 छात्र खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अंडर -19 वर्ग में आशीष अत्री, सक्षम और आर्यन जबकि अंडर -14 वर्ग में शिवांग, मयंक मिन्हास और रुद्राक्ष ठाकुर ने अपनी प्रतिभा से चयन सूची में स्थान बनाया है। शनिवार दोपहर 3 बजे सभी खिलाड़ियों और उनके कोच राजीव ठाकुर को सम्मानित किया।