उत्कृष्ट विद्यालय में स्थित मौसम विभाग द्वारा आज गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे से मौसम विभाग की जानकारी नहीं देगा। सुरक्षा के अभाव में कार्यालय के कर्मचारियों ने काम रोक दिया है। जिसकी बाकायदा मौसम विभाग के ऑफिस ग्रुप एडमिन ने ग्रुप पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। ग्रुप एडमिन सहायक मौसम वैज्ञानिक योगेंद्र कुमार का कहना है कि सुरक्षा कारणों से बंद किया गया है।