सिविल अस्पताल अम्बाह में 'स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार' अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर की शुरुआत डॉ. पी.पी. शर्मा ने स्वयं रक्तदान कर की। समाजसेवियों और अस्पताल स्टाफ ने भी भाग लिया। अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को रक्त उपलब्ध कराना है। डॉ. प्रमोद शर्मा ने रक्तदान को जीवनदायी कार्य बताया। 15 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।