राज्य महिला आयोग की सदस्या रश्मि रेखा सिन्हा ने समाहरणालय परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर और जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन का निरीक्षण किया।उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली, सुविधाओं और पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सेवाओं का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान काउंसलिंग, चिकित्सा, कानूनी सहायता और आश्रय जैसी सेवाओं को और प्रभावी व पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए।