प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पिलानी व सूरजगढ़ से विधायक रहे सुंदरलाल काका का निधन होने पर बुहाना के कलवा में अंतिम संस्कार किया गया। निधन पर प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, जिला कलेक्टर रामावतार मीणा, पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किए।