सहारनपुर में ऐतिहासिक गोगा म्हाड़ी मेले में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। बाबा गोगा जी महाराज के चरणों में श्रद्धालु माथा टेककर अपनी-अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना कर रहे हैं। गांव नवादा निवासी अभय यादव ने एक अनोखी मिसाल पेश की। पत्नी के स्वास्थ्य लाभ की मन्नत पूरी होने के बाद उन्होंने लेट-लेटकर दंडवत यात्रा करते हुए गोगा म्हाड़ी पहुंचकर मत्था टेका।