मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पपौर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण सिवान जिले के पचरुखी प्रखंड स्थित पपौर गांव में आगामी 4 सितंबर को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज शाम 7:40 बजे सिवान एसपी मनोज तिवारी, डीएम सहित अन्य पदाधिकारियों ने पपौर पंचायत पहुंचकर पूरे स्थल का निरीक्षण किया।