पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण गंगोत्री हाईवे नालूपानी पास बुधवार दोपहर 1 बजे से बंद है। यहां लगातार पहाड़ी से भूस्खलन जारी रहने के कारण हाईवे को खोलने में दिक्कते आ रही है। हाईवे बंद होने के दौरान एक गर्भवती महिला नालूपानी के पास पहुंची,लेकिन हाईवे बंद था।