एनडीए का परबत्ता विधानसभा स्तरीय सम्मेलन शनिवार की शाम चार बजे तक गोगरी प्रखंड के भगवान उच्च विद्यालय गोगरी के मैदान में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी सहित एनडीए घटक दलों के सभी जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ता आदि शामिल हुए। सम्मलेन की अध्यक्षता जादू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल जबकि संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुध्न भगत ने किया।