पिलखुवा कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया की 10 फरवरी को जनपद मेरठ के किठौर निवासी गोपाल ने आरोपी परवीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दर्ज मुकदमे में पीड़ित ने बताया कि आरोपी परवीन के महिलाओं से अवैध संबंध थे। जिसके चलते उसकी बहन संगीता के साथ रोजाना मारपीट करता था। और आत्महत्या के लिए उकसाता था। 5 फरवरी को संगीता घर के अंदर मृत अवस्था में मिली थी।