Mohla, Mohla Manpur Ambagarh Chowki | Aug 27, 2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आज बुधवार दोपहर 2 बजे के लगभग प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति,राज्यपाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री कार्यालय और राज्य स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से कर्मचारियों ने अपनी स्थिति और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है।