प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर का शुक्रवार दोपहर 1 बजे दौलतपुर चौक पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने स्वागत किया। राजेश ठाकुर ने कहा यह एक पद नहीं बल्कि दायित्व है जिसे वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निभाएंगे। पद से बढ़कर पार्टी है जिसने उसे यहाँ तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी जिसे कमल सौंपेंगी उसे विधानसभा पहुंचाएंगे।