उज्जैन के माधव नगर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को अब रोज 3 लीटर आरओ वॉटर मिलेगा। सील बंद पानी की बोतल मरीजों को निःशुल्क दी जाएंगी। सोमवार 12:00 से रोगी कल्याण समिति के माध्यम से यह सुविधा दी जा रही है। ऐसी सुविधा देने वाला यह प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता था।