समृद्ध उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के लिए विजन डॉक्यूमेंट 2047 बनाने के लिए शासन स्तर से 500 प्रबुद्धजनों का चयन किया गया तथा उन्हें लखनऊ में ही प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रबुद्धजनों द्वारा लक्षित समूह से वार्ताकर उनके सुझाव लिए जा रहे हैं। जन सहभागिता के साथ विजन डॉक्यूमेंट 2047 बनाया जाएगा।