कोरबा पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 4 सितंबर 2025 को उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम जरवे में भारत माता वाहिनी की एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को अवैध रूप से बेची जा रही कच्ची महुआ शराब और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करना था।