कुमारखंड थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के रहटा वार्ड 13 में छापामारी कर एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया। मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे गिरफ्तार आरोपी को पुलिस अभिरक्षा से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि उत्पाद वाद संख्या 589/2025 के एनबीडब्ल्यू वारंटी नीतीश कुमार को एएसआई अतुल कुमार राम ने गिरफ्तार किया।