अंबाह के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी जितेन्द्र शर्मा (33) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। वे दस वर्षों से मंदिर की सेवा में थे। सुबह 5 बजे वे सीसीटीवी में दिखाई दिए, लेकिन कुछ घंटे बाद मृत मिले। उनके चेहरे पर चोट और पैर में सांप के काटने जैसे निशान थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।