पुलिस ने आज गुरुवार दोपहर 12 बजे बताया है कि शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मृतक अवध बिहारी प्रजापति पिता राम कृपाल प्रजापति करीब उम्र 21 साल निवासी शाहनगर का शव सुडौर हार में आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला है।फिलहाल घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। शाहनगर थाना पुलिस ने मर्ग क्रमांक 26/2025 दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है