दमोह के पटेरा ब्लॉक के बरखेडा बेस गांव में शनिवार सुबहbनया ट्रांसफार्मर लगाने पर किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। किसानों ने ट्रांसफार्मर को फूल माला पहनाकर आरती की। असल में पिछले 10 दिन से ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली सप्लाई नहीं हो रही थी, जिससे फसलें खराब हो रही थीं। किसान बिजली केंद्र जाकर शिकायत कर रहे थे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई ।